Kuldeep Yadav Wedding: चहल ने लगाई अपने जिगरी यार को हल्दी, मेहंदी पर मंगेतर वंशिका संग थिरके कुलदीप यादव

Spread the love



Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के घर शादी की शहनाई बज चुकी है। क्रिकेटर 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में वंशिका चड्ढा से शादी रचाने वाले हैं। इसके एक दिन पहले 13 मार्च को कपल की हल्दी और मेहंदी जैसी प्री-वेडिंग रस्में हुईं जिसके वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कुलदीप यादव की शादी के लिए स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के अलावा, युजवेंद्र चहल भी मसूरी में पहुंच चुके हैं। चहल लगातार सोशल मीडिया के जरिए प्री-वेडिंग सेरेमनी से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहे हैं।

युजवेंद्र चहल ने लगाई कुलदीप यादव को हल्दी

चहल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने जिगरी यार और दूल्हे राजा कुलदीप यादव को हल्दी लगाते दिख रहे हैं। इस रस्म के लिए जहां चहल ने मरुन रंग का कुर्ता पहना है, तो वहीं दूल्हे राजा कुलदीप यादव लाइट पिंक कुर्ता और सफेद पायजामा में छा रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा- मेरे यार की शादी है। 

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी

इसके अलावा, चहल ने हल्दी की रस्म में डांस करते हुए भी अपना एक वीडियो शेयर किया है। हल्दी के बाद शाम में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी भी आयोजित की गई जिसमें कपल जमकर थिरकता नजर आया। वीडियो में कपल को स्टेज पर बैठे देखा जा सकता है। जैसे ही मेहमान उनके पास जाते हैं तो वंशिका डांस करने लगती हैं। फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होंगे ये क्रिकेटर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुलदीप यादव की शादी में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा, सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा समेत पूरी टी20 और वनडे टीम के आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *