पहले बने विराट 13 हजारी फिर RCB पड़ी MI पर भारी,10 साल बाद मुंबई में बैंगलुरु ने जीता मैच – News18 हिंदी

Spread the love


नई दिल्ली.इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 20वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 साल बाद जीत दर्ज की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 4 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए है.वह तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस 5 में 4 मैच हारकर 8वें नंबर पर है.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 42 गेंद पर 67, रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 और जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए.मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 56 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए. विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 9 गेंद पर 17 रन बनाए. रेयान रिकल्टन ने 10 गेंद पर 17 रन बनाए. नमन धीर ने 6 गेंद पर 11 रन बनाए. क्रुणाल पंड्या ने 45 रन देकर 4 विकेट लिए. जोश हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *