
Arjun Tendulkar Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च 2026 को मुंबई में सेंट रेजिस होटल में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचा ली है। ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर के घर बहू आई है। इस खुशी में उन्होंने क्रिकेत जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के लोगों को न्योता दिया था। अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी पहुंचे।
‘कैप्टन कूल’ कहे जाने वाले धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। उन्होंने ऑफ वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था जिसपर रंग-बिरंगे मोटिफ लगे हुए थे।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे एमएस धोनी
सोशल मीडिया पर ‘थाला’ की जबरदस्त एंट्री का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो साक्षी धोनी के साथ शादी के वेन्यू पर पहुंचे थे। पहले तो कपल सीधा अंदर जा रहा था लेकिन फिर पैपराजी के लिए पोज देने के लिए रुक गया। धोनी और उनकी बेटर हाफ साक्षी ने मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिए। दोनों ट्विनिंग करते दिखे जिसे देख फैंस का दिल खुश हो गया है।
सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में क्रिकेटर्स का जमावड़ा
अब सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी है तो जश्न में क्रिकेटर्स तो शामिल होंगे ही। एमएस धोनी के अलावा, युवराज सिंह भी पत्नी हेजल कीच के साथ शादी अटेंड करने पहुंचे थे।
उनके अलावा, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना, इरफान पठान, श्रेयस अय्यर, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ को भी अपने-अपने पार्टनर के साथ अर्जुन और सानिया की खुशी में शामिल होते देखा गया।
फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सितारों को तेंदुलकर परिवार के इवेंट में चार चांद लगाते देखा गया। अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय, आमिर खान और आशा भोंसले जैसे स्टार्स ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक को शादी की बधाई दी।















Leave a Reply