Last Updated:
Carlos Alcaraz vs Novak Djokovic Australian Open Final: वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल कार्लोस अल्काराज और नोवाक जोकोविच के बीच रविवार को खेल जाएगा. अल्काराज ने पांच घंटे 27 मिनट चले मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-7 (4), 7-5 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई. यह अब तक का सबसे लंबा सेमीफाइनल बन गया.
जोकोविच और अल्काराज में होगा फाइनल. मेलबर्न. टॉप रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज और 24 बार के मेजर चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने पांच सेट के रोमांचक सेमीफाइनल जीतकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली. अल्काराज ने पांच घंटे 27 मिनट चले मुकाबले में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-7 (4), 7-5 से हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई. यह अब तक का सबसे लंबा सेमीफाइनल बन गया. इसी वजह से गत चैंपियन यानिक सिनर और जोकोविच का मैच देर से शुरू हुआ, लेकिन जोकोविच ने आखिरकार 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से जीत हासिल की. जोकोविच लगातार चार मेजर में सेमीफाइनल से बाहर होने का सिलसिला खत्म कर अपने 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचे.
22 साल के अल्काराज चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का सपना देख रहे हैं. स्पेन के अल्काराज ने अच्छी शुरुआत की लेकिन पहले दो सेट जीतने के बाद अगले दो सेट टाइब्रेकर में हार गए. ज्वेरेव पांचवें और निर्णायक सेट में एक समय मैच के लिए सर्विस कर रहे थे लेकिन अल्काराज ने ब्रेक प्वाइंट लेकर वापसी की और फिर जर्मनी के अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया.

जोकोविच और अल्काराज में होगा फाइनल.
फाइनल में अल्काराज का मुकाबला दो बार के मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर या 10 बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता नोवाक जोकोविच से होगा, जो 25वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं. अल्काराज की शुरुआत देखकर लग रहा था कि वह आसानी से जीत जाएंगे लेकिन तीसरे सेट के नौवें गेम में वह लंगड़ाने लगे और ऐसा लगा कि उनके दाहिने पैर के ऊपरी हिस्से में कुछ दिक्कत है. जब उनके प्रतिद्वंद्वी को इलाज के लिए तीन मिनट का ब्रेक मिला, तो ज्वेरेव परेशान दिखे और टूर्नामेंट के एक अधिकारी से बात कर रहे थे.

अल्काराज ने इसके बाद 6-5 से बढ़त बना ली और फिर से अपने पैर की मालिश करवाई. ज्वेरेव ने इस सेट को टाइब्रेकर तक खींचा और जीत भी ली. चौथे सेट में भी मुकाबला रोमांचक रहा और ज्वेरेव फिर टाइब्रेकर में जीत गए, जिससे मैच बराबरी पर आ गया. चार घंटे से ज्यादा के बाद मैच पांचवें सेट में पहुंचा. अल्काराज ने पांचवें सेट के पहले गेम में अपनी सर्विस गंवा दी.
छठे गेम में रोमांच तब बढ़ गया जब अल्काराज ने ड्रॉप शॉट के लिए दौड़ लगाई और पूरी स्पीड से स्लाइड करते हुए फोरहैंड विनर लगाया, जिससे दर्शक खुश हो गए. आखिर में अल्काराज ने पांचवें सेट में 5-4 पर ज्वेरेव की सर्विस तोड़ी और पहले मैच प्वाइंट पर फाइनल में जगह बना ली.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें















Leave a Reply