Future Faking Relationship । रिश्तों में फ्यूचर फेकिंग

Spread the love


Last Updated:

Future Faking in Relationship: फ्यूचर फेकिंग में पार्टनर बड़े वादे करता है लेकिन उन पर काम नहीं करता. ऐसे रिश्तों में टाइमलाइन और एक्शन की कमी होती है. बार बार बहाने और बदलते प्लान इसका बड़ा संकेत हैं. यह व्यवहार व्यक्ति को इमोशनली थका और कन्फ्यूज कर देता है. वादों से ज्यादा पैटर्न पर भरोसा करना जरूरी है.

ो

Future Faking in Relationship: आज के दौर में रिश्ते सिर्फ इमोशन का मामला नहीं रह गए हैं, बल्कि उम्मीदों, वादों और भविष्य की तस्वीरों से भी जुड़े होते हैं. जब कोई पार्टनर बार बार शादी, साथ रहने, बच्चों या परफेक्ट लाइफ की बातें करता है, तो दिल को अच्छा लगता है और मन भरोसा करने लगता है. लेकिन क्या हर मीठी बात सच होती है. कई बार ये बातें सिर्फ शब्दों तक सीमित होती हैं, जिनका हकीकत से कोई लेना देना नहीं होता.

a

ऐसे ही व्यवहार को फ्यूचर फेकिंग कहा जाता है. इसमें पार्टनर भविष्य की बड़ी बड़ी बातें तो करता है, लेकिन जब उन पर काम करने की बारी आती है, तो कदम पीछे खींच लेता है. धीरे धीरे आप इंतजार करते रह जाते हैं और सामने वाला सिर्फ वादों से रिश्ता चलाता रहता है. यही वजह है कि आज फ्यूचर फेकिंग को रिश्तों का एक बड़ा रेड फ्लैग माना जा रहा है.

a

फ्यूचर फेकिंग क्या होती है: फ्यूचर फेकिंग का मतलब है कि आपका पार्टनर आपके साथ एक खूबसूरत भविष्य की तस्वीर बनाता है, लेकिन उसके पास न तो उस भविष्य को बनाने की तैयारी होती है और न ही साफ इरादा. वह कहेगा कि तुमसे शादी करूंगा, साथ घर लेंगे, जिंदगी भर साथ रहेंगे, लेकिन इन बातों को हकीकत में बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा. ऐसे लोग अक्सर शब्दों से प्यार जताते हैं, लेकिन काम के समय बहाने तैयार रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

a

फ्यूचर प्लानिंग और फ्यूचर फेकिंग में फर्क: असली फ्यूचर प्लानिंग में दोनों पार्टनर मिलकर बात करते हैं. बातें जमीन से जुड़ी होती हैं. टाइमलाइन साफ होती है. सीमाएं और जिम्मेदारियां समझी जाती हैं. शब्द और काम में तालमेल होता है.

a

वहीं फ्यूचर फेकिंग में बातें बहुत बड़ी और रोमांटिक होती हैं, लेकिन उनमें स्थिरता नहीं होती. आज कुछ और कहा जाएगा, कल कुछ और. वादे होंगे, लेकिन प्रोग्रेस नहीं. धीरे धीरे आपको लगेगा कि बातें आगे बढ़ने की जगह बस घूम फिर कर वहीं आ रही हैं.

a

फ्यूचर फेकिंग के आम संकेत: कई बार हम रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि हम रिश्ते को बचाना चाहते हैं. लेकिन ये संकेत अगर बार बार दिखें, तो सावधान हो जाना जरूरी है.

a

भविष्य को लेकर कोई साफ टाइमलाइन नहीं होती: प्लान बार बार बदलते रहते हैं. इमोशनल पल में बड़े वादे होते हैं, फिर गायब हो जाते हैं. साफ सवाल पूछने पर जवाब नहीं, सिर्फ दिलासा मिलता है. जिम्मेदारी की बात आते ही सामने वाला डिफेंसिव हो जाता है. जो कहा जाता है और जो किया जाता है, उनमें फर्क साफ दिखता है. अगर कोई खुद की जिंदगी को लेकर भी कन्फ्यूज है, लेकिन आपके साथ भविष्य की बड़ी बड़ी बातें करता है, तो यह भी एक मजबूत संकेत हो सकता है.

a

लोग फ्यूचर फेकिंग क्यों करते हैं: हर फ्यूचर फेक करने वाला इंसान बुरा नहीं होता. कई लोग ऐसा जानबूझकर नहीं, बल्कि अपनी कमजोरी की वजह से करते हैं. कुछ लोग अकेलेपन से डरते हैं, इसलिए रिश्ते को पकड़े रखने के लिए मीठी बातें करते हैं. कुछ लोग जिम्मेदारी से घबराते हैं. कुछ लोग उस पल में सच में ऐसा महसूस करते हैं, लेकिन बाद में डर जाते हैं. ऐसे लोग कल्पना में भविष्य को पसंद करते हैं, लेकिन उसकी जिम्मेदारी उठाने से कतराते हैं.

a

कब तक इंतजार करना सही है: यह सवाल हर उस इंसान के मन में आता है जो ऐसे रिश्ते में फंसा होता है. सच्चाई यह है कि समय नहीं, बल्कि पैटर्न सच बताता है. अगर हर वादा आगे टल रहा है, हर बार नया बहाना है और आपको अनिश्चित इंतजार में रखा जा रहा है, तो समझ लेना चाहिए कि कुछ गलत है. रिश्ता तब अनहेल्दी हो जाता है जब आप इमोशनली इन्वेस्टेड हों और सामने से कुछ भी आगे न बढ़े.

a

फ्यूचर फेकिंग का इमोशनल असर: फ्यूचर फेकिंग सिर्फ रिश्ता नहीं बिगाड़ती, बल्कि व्यक्ति को अंदर से तोड़ देती है. ऐसा इंसान. कन्फ्यूज रहने लगता है. खुद पर शक करने लगता है. अपनी उम्मीदों को गलत मानने लगता है. इमोशनली थका हुआ महसूस करता है. धीरे धीरे वह शब्दों से चिपकने लगता है और अपने दिल की आवाज को दबा देता है.

a

इससे बाहर निकलने के तरीके: अगर आपको लग रहा है कि आप फ्यूचर फेकिंग का शिकार हो रहे हैं, तो कुछ कदम मदद कर सकते हैं. रिश्ते की रफ्तार धीमी करें. शब्दों से ज्यादा काम पर ध्यान दें. अपने विचार लिखें और किसी भरोसेमंद से बात करें. अपनी जरूरतों से दोबारा जुड़ें. सीधे सवाल पूछने से न डरें. वादों से ज्यादा पैटर्न पर भरोसा करें. अक्सर जवाब आपके अंदर ही होता है. जरूरत बस उसे मानने की होती है.

a

एक हेल्दी रिश्ता वही होता है जो आगे बढ़े, सिर्फ संभावनाओं पर टिका न रहे. प्यार में केयर जरूरी है, लेकिन खुद की कीमत पर नहीं. अगर कोई आपको सिर्फ सपनों में रख रहा है और हकीकत से बच रहा है, तो शायद वक्त आ गया है कि आप अपने लिए खड़े हों.

homelifestyle

क्या आपका पार्टनर भविष्य के झूठे सपने दिखा रहा है, फ्यूचर फेकिंग के संकेत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *