Harry Kane 500 goals: 17 में पहला और 32 की उम्र में 500वां गोल… हैरी केन का धमाल, 743 मैचों में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Spread the love


Last Updated:

Harry Kane 500 goals: बायर्न म्यूनिख की वेर्डर ब्रेमेन पर 3-0 की शानदार जीत के दौरान हैरी केन ने अपना 500वां गोल दागकर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इंग्लैंड के कप्तान ने दो गोल करके यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने 22वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला और उसके ठीक तीन मिनट बाद बॉक्स के बाहर से सटीक शॉट लगाकर अपना दूसरा गोल दागा.

17 में पहला और 32 की उम्र में 500वां गोल... हैरी केन का धमालZoom

हैरी केन ने 500वां गोल दागकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की.

बर्लिन.  इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार को बायर्न म्यूनिख के लिए दो गोल करके अपने देश और अलग-अलग क्लबों के लिए कुल 500 गोल पूरे कर लिए हैं. केन ने अपने दो गोल में से एक पेनल्टी पर किया, जो उनका 100वां पेनल्टी गोल था. केन के दो गोल की वजह से बायर्न ने वेर्डर ब्रेमेन को 3-0 से हराकर बुंडेसलिगा में छह अंकों की बढ़त बनाए रखी.

मैच के बाद केन ने कहा, ‘अच्छा लग रहा है. 500 गोल तक पहुंचना वाकई गर्व की बात है. इसमें बहुत मेहनत और त्याग लगा है, इसलिए यहां तक पहुंचकर बहुत अच्छा लग रहा है. लेकिन हमेशा की तरह अब अगला मैच ही सबसे जरूरी है.’

हैरी केन ने 500वां गोल दागकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *