
IND vs ENG Semi Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
इस अहम मैच से पहले प्लेइंग 11 में किसी भी बदलाव को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर। ऐसे में कई फैंस जानना चाहते हैं, कि क्या नॉकआउट के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी? आइए जानते हैं इंडिया के बॉलिंग कोच ने क्या हिंट दिया।
अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में फेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बल्ले से कोहराम मचाने वाले अभिषेक मौजूदा समय में एकदम फ्लॉप साबित हुए हैं। हालांकि, इस एक मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उससे पहले ग्रुप मैच में लगातार तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल किया जा सकता है।
नॉकआउट जैसे अहम मुकाबले में भारत कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगा। अगर सेमीफाइनल मैच से अभिषेक बाहर होते हैं, तो उनकी जगह रिंकू सिंह टीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं, भारत की तरफ से ईशान किशन और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
अभिषेक शर्मा को लेकर मोर्ने मोर्केल क्या बोले?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया के बॉलिंग कोच ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘यह खेल कभी-कभी चुनौती लेकर आता है, जैसे संजू के साथ था। यह उनके लिए अच्छी सीख है। वो बस अपनी लय मन लौटने से एक या दो शॉर्ट्स ही दूर हैं।’ मोर्केल के इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिषेक सेमीफाइनल में भी खेल सकते हैं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।















Leave a Reply