
T20 World Cup 2026 Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री ली। मैच में संजू सैमसन ने तो 89 रनों की पारी खेली है। उनके अलावा शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी मैच में महत्वपूर्ण पारी खेली। हार्दिक ने 12 बॉल पर 27 रन बनाए, लेकिन 20वें ओवर में रन आउट हो गए। हार्दिक के आउट पर बेटे अग्स्त्य नाराज होते दिखा। बीच मैच में ही वो अपने पापा पर गुस्सा करने लगा। अगस्त्य का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वानखेड़े में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 12 गेंदों में 3 चौके और दो छ्क्कों की मदद से 27 रन बनाए। पारी के 20वें ओवर की 5वीं बॉल पर हार्दिक पंड्या एक शॉट खेलने के बाद तेजी से रन लेने दौड़े, लेकिन वे रन आउट हो गए।
पवेलयन लौटे हार्दिक, नाराज हुआ बेटा अगस्त्य
जब हार्दिक आउट होकर डगआउट की ओर लौट रहे थे, तब उनका बेटा अगस्त्य उन्हें जोर से आवाज लगाता नजर आया। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे अपने पापा की क्लास लगा रहा हो। अगस्त्य ने चिल्लाते हुए इशारों में कहा, “पापा, पापा… ये क्या शॉट था।” इस दौरान स्टैंड्स में साथ मौजूद हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका उसे समझाती और संभालती नजर आईं।
माहिका संग स्टैंड्स में नजर आया अगस्त्य
हार्दिक पंड्या को चीयर अप करने के लिए स्टेडियम में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटा अगस्त्य पहुंचे थे। दोनों साथ में मैच एंजॉय करते नजर आए और हार्दिक को चीयर करते नजर आए। दोनों के बीच बॉन्डिंग भी नजर आ रही है। मैच में अपनी शानदार पारी के साथ पांड्या टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बैट्समैन बन गए हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल
सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 253/7 का बड़ा स्कोर बना दिया। संजू सैमसन ने महज 42 गेंदों में 89 रनों (8 चौके, 7 छक्के) की तूफानी पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए।
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी इंग्लैंड ने भी जबरदस्त खेल दिखाया। जैकब बेथल ने महज 48 गेंदों में 105 रनों (8 चौके, 7 छक्के) की जबरदस्त पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और 7 रनों से यह मुकाबला हार गई। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।















Leave a Reply