IND vs ENG: हम चले अहमदाबाद… रोमांचक सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अब न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबला

Spread the love



IND Vs ENG T20 World Cup 2026: गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्योता दिया।

इस अहम मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाए। भारत के 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई और भारत ने इस मैच को 7 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। भारत फाइनल मैच में 08 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

संजू सैमसन ने खेली ताबड़तोड़ 89 रन की पारी

टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली। संजू ने महज 42 गेंदों का समाना करते हुए धमाकेदार अंदाज में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। संजू के दम पर भारत ने 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जैकब बेथेल का शतक जीत न दिला सका

भारत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि, भारत को नहीं हरा पाया। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने ताबड़तोड़ 105 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सकें। 

सेमीफाइनल में जीत के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँच गई है। फाइनल मुकाबला 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अब भारत विश्व कप की ट्रॉफी जीतने में बस एक कदम दूर है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *