IND vs ENG Semi Final: टीम इंडिया ‘लगान वसूली’ के लिए तैयार! भारत या इंग्लैंड, किसकी होगी फाइनल में एंट्री? समझिए पूरा गणित

Spread the love



IND vs ENG Semi Final: टीम इंडिया को लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करना है, तो दो चुनौतियों को पार करना होगा। पहली चुनौती गुरुवार, 5 मार्च को आएगी, जब सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड के साथ होगा। इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

वहीं, 8 मार्च को फाइनल मैच खेला जाना है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा। आंकड़ों के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। ऐसे में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना भारत के लिए कोई मुश्किल काम नहीं होना चाहिए। आइए एक नजर आंकड़ों पर डालते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा पारी?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डाला जाए, तो भारत और इंग्लैंड अभी तक कुल 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इन पांच मैचों में तीन बार टीम इंडिया ने और दो बार इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ी हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। वहीं, उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें, भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 29 बार मैच खेले गए हैं। यहां भी टीम इंडिया आगे रही है। जी हां, कुल 29 टी20 मैच में भारत ने 17 बार बाजी मारी है। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मैच जीता है। इन दोनों के बीच 2024 से अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने पांच मैच जीते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों का प्रदर्शन कैसा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया और इंग्लिश टीम का प्रदर्शन लगभग एक जैसा ही रहा है। दोनों टीमें विश्व कप में 7-7 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ही एक-एक मुकाबला हारी हैं। इसके अलावा, टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया था, तो इंग्लैंड ने सुपर 8 में टॉप किया। भारत सुपर 8 में दूसरे स्थान पर रहा। ऐसे में दोनों टीमों के पुराने आंकड़े देखें जाए तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *