IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को कब-कब सेमीफाइनल में मिली जीत, इंग्लैंड और भारत में किसका पलड़ा भारी? देखें आंकड़ा

Spread the love



IND vs ENG Semi Final:  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया पहुंच चुकी है। सुपर 8 के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में पहुंचा। अब टीम इंडिया की नजरें फाइनल टिकट पर होगा। हालांकि, फाइनल में पहुंचने से पहले भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना होगा। इंग्लैंड वही टीम है, जिसने साल 2022 में सपना तोड़ा। हालांकि, भारत ने साल 2024 में इसका बदला भी ले लिया था। ऐसे में सेमीफाइनल मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जान लेते हैं अभी तक के इतिहास में भारत कितनी बार सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा है।

भारत कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है?

टी20 वर्ल्ड कप के बारे में बात किया जाए तो साल 2007 से 2026 तक कुल दस बार संस्करण आयोजित हुआ है। इस बीच भारतीय टीम छह बार सेमीफाइनल में पहुंची है। जी हां, 2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026। इस रिकॉर्ड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया इस फॉर्मेट में लगातार मजबूत रही है।

टीम इंडिया कितनी बार फाइनल में पहुंची है?

अगर बात करें कि छह बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया कितनी बार फाइनल में पहुंची है, तो आपको बता दें कि भारत तीन बार फाइनल तक पहुंचा है। 2007 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने फाइनल जीतकर पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। साल 2014 में टीम फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन श्रीलंका विजयी रहा। साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीती।

2026 के संस्करण में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर भारत टी20 वर्ल्ड कप जीत जाता है, तो लगातार दो बार खिताब अपने नाम करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन जाएगा। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है और सेमीफाइनल में इंग्लैंड है। ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी और खिताब भी ट्रॉफी भी अपने नाम करना चाहेगी। 

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड अभी तक कुल 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इन पांच मैचों में तीन बार टीम इंडिया ने और दो बार इंग्लैंड की टीम में बाजी मारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ी हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। वहीं, उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर लगान वसूला था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *