
IND vs NAM T20 World Cup: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेल रही है। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में भारत पहले बैटिंग करेगा।
भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है। नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की बीमारी के कारण टीम से बाहर हो गए। वहीं, टीम से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी बाहर हो गए। टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।
भारत बनाम नामीबिया मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। अभिषेक शर्मा पिछले कई दिनों से पेट संबंधी बीमारी से परेशान हैं। वहीं, टीम में मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।
संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।















Leave a Reply