IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ है टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर, पलक झपकते ही करता है शिकार; फाइनल में बनेगा तुरुप का इक्का?

Spread the love



टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। गत चैंपियन भारत तीसरी ट्रॉफी पर निशाना साधेगा, जबकि कीवी टीम पहली बार इतिहास रचने को तैयार है। टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ घातक साबित हो चुके हैं।

टी20आई में उन्होंने 6-7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, औसत 20 और इकॉनमी 7.84 के साथ। इस सीजन में 6 मैचों से 8 विकेट झटक चुके अक्षर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में कमाल दिखा रहे हैं। 

कीवी बल्लेबाजों पर अक्षर का दबदबा

अक्षर ने फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को बार-बार चित किया है। नीचे दिए आंकड़े उनके दबदबे की कहानी बयां करते हैं:

ये आंकड़े बताते हैं कि अक्षर की सटीक स्पिन कीवी टॉप-मिडल ऑर्डर को ध्वस्त कर सकती है।

विकेट चार्ट में भारत के टॉप गेंदबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई विकेटों में अक्षर 5वें स्थान पर हैं, लेकिन मौजूदा लाइनअप पर उनका रिकॉर्ड बेजोड़ है।

फाइनल में अक्षर का प्रदर्शन मैच पलट सकता है, खासकर अहमदाबाद की स्पिनर-अनुकूल पिच पर।​

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की थी। द. अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने के बाद टीम के ओपनरों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। टिम साइफर्ट और फिन एलेन फॉर्म में आ चुके हैं। साइफर्ट ने अर्धशतक और एलेन ने शतक लगाया था।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के पास स्पिन और पेसर्स का अच्छा संतुलन है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। दोनों टीमों के स्पिनरों की तुलना की जाए तो न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ज्यादा असरदार और अच्छे वेरिएशन वाले हैं। ऐसे में स्पिन पिच बनाना भारत के लिए खतरा होगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *