IND vs PAK: पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Spread the love


T20 World Cup IND vs PAK Toss

T20 World Cup IND vs PAK Toss | Image:
SOCIAL MEDIA

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत औक पाकिस्तान के बीच मैच से पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता है और गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, जिसमें संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को विराम देकर कुलदीप यादव प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। 

ईशान किशन ने संभाली पारी

हालांकि अभिषेक शर्मा बैटिंग शुरू होते हीं कप्तान सलमान अली आगा का शिकार हो गए और जीरो पर आउट हुए। वह पहले ओवर के अंतिम गेंद पर शाहिन अफरीदी के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि उनके जाने के बाद ओपनर ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ पारी संभाल ली है और जमकर चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं।

Uploaded image

पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं

पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह चिपचिपी पिच है। अगर पिच शुरू से ही चिपचिपी हो, तो रात में टेम्परेचर कम होने पर पिच बेहतर हो जाती है। अगर पाकिस्तान के प्लेइंग 11 की बात की जाए तो उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

वैसे भी पहले बैटिंग करते: सूर्या

भारत ने गेम को अलग तरह से समझा है। उन्होंने अपने प्लेइंग 11 में एक और स्पिनर को शामिल किया है। इस पर कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे वैसे भी पहले बैटिंग करते। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव का इरादा साफ है कि टॉस जीतने या हारने से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्हें उम्मीद है कि पिच इतनी धीमी हो जाएगी कि रात में बाद में ओस से होने वाले किसी भी नुकसान का सामना कर सके।

टॉस के समय कैप्टन ने नहीं मिलाया हाथ 

मुकाबले से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उन्हें पूरी तरह अनदेखा कर दिया। यह ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी भारत ने एशिया कप 2025 से अपनाई हुई है, जो पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद के घटनाक्रमों के बाद शुरू हुई थी।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

ये भी पढ़ें: Ind Vs Pak : भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा संग हाथ मिलाने से किया इनकार, पूरी तरह किया अनदेखा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *