IND Vs PAK: ‘पाकिस्‍तान को भारत की C टीम ही हरा देगी, नहीं हैं खिलाड़ी तो मत खेलो T20 मैच…’ पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी को बता दी औकात

Spread the love



T20 World Cup 2026 Ind Vs Pak: वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक और करारी शिकस्त मिली है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को मौजूदा चैंपियन भारत ने 61 रन से पटखनी दे दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।

इस 8-1 के एकतरफा स्कोरलाइन ने कई पूर्व क्रिकेटर्स को बोलने पर मजबूर कर दिया है। भारत के पूर्व खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य के श्रीकांत ने पाकिस्तान के बेदम प्रदर्शन पर तीखा प्रहार किया। अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में श्रीकांत ने कहा, “भारत-पाकिस्तान मुकाबले को दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता कहा जाता है, लेकिन आज के दौर में भारत की ‘सी टीम’ भी पाकिस्तान को आसानी से हरा सकती है।”

बाबर आजम-शाहीन अफरीदी पर साधा निशाना

श्रीकांत ने पाकिस्तान के पास न तेज गेंदबाजों की कमी का जिक्र किया और न ही भरोसेमंद बल्लेबाजों का। उन्होंने कहा, “क्या आपने कभी पाकिस्तान को इस कदर बेबस देखा है? वकार यूनिस, इमरान खान, वसीम अकरम और आकिब जावेद जैसे धुरंधर तेज गेंदबाज पैदा करने वाली टीम आज एक भी प्रभावी पेसर ढूंढने को तरस रही है। शाहीन अफरीदी, जो कभी घातक थे, अब अपनी चमक खो चुके हैं। बाबर आजम को अगर मुख्य बल्लेबाज मानते हो, तो टी20 क्रिकेट खेलने की क्या जरूरत? वो तो 7 गेंदों में 5 रन भी नहीं बना पाए।”

श्रीकांत ने आगे तंज कसते हुए कहा, “पाकिस्तान की क्रिकेट इतनी गिर चुकी है कि वो लगभग हर टीम से जूझ रही है। भारत की चौथी या ‘सी टीम’ को बुला लो, वो भी इन्हें धूल चटा देगी। अभ्यास मैच की तरह यहां भी पाकिस्तान टहलते-टहलते हार गया। उन्हें कहना चाहिए- मुख्य भारतीय टीम मत भेजो, ‘सी टीम’ को भेज दो, हम आकर हरा देंगे!”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *