Ind Vs Pak : भारत की नो हैंडशेक पॉलिसी जारी, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा संग हाथ मिलाने से किया इनकार, पूरी तरह किया अनदेखा

Spread the love



Ind Vs Pak No Handshake : T20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान बीच भिड़ंत हो रही है। मुकाबले से पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और उन्हें पूरी तरह अनदेखा कर दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का यह हाई-वोल्टेज मैच खेला जा रहा है।

यह ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी भारत ने एशिया कप 2025 से अपनाई हुई है, जो पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद के घटनाक्रमों के बाद शुरू हुई थी। तब से पुरुष और महिला दोनों भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टॉस या मैच के दौरान हाथ नहीं मिला रही है। इस मैच में भी यही रुख बरकरार रहा।

टॉस के दौरान सलमान आगा ने सिक्का जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके कारण भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। लेकिन टॉस के बाद दोनों कप्तानों ने न तो हाथ मिलाया, न ही कोई बातचीत की, और न ही आंखों में आंखें डालीं। सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “24 घंटे इंतजार कीजिए, हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं।” वहीं, सलमान आगा ने कहा था कि “क्रिकेट को सही भावना से खेला जाना चाहिए, फैसला भारत के हाथ में है।”

यह चौथी बार है जब सूर्यकुमार ने सलमान आगा से हाथ मिलाने से परहेज किया है। इससे पहले एशिया कप में भी यही हुआ था, जिस पर पाकिस्तान की ओर से नाराजगी जताई गई थी। आईसीसी ने मैच से पहले पाकिस्तान की कुछ शर्तों को खारिज कर दिया था, और फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया था।

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *