
T20 World Cup 2026 : आज यानी रविवार, 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड का 2026 सुपर 8 का आखिरी और अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले को इन दोनों टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल भी कहा जा रहा है। इस मैच को जो टीम जीतेगी, वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, इस ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात करें तो खास बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार और कोच विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
भारत रविवार को होने वाले अहम मुकाबले में शायद कोई बदलाव नहीं करना चाहेगा। पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। ओपनर्स से लेकर मिडिल ऑर्डर ने शानदार बल्लेबाजी कर प्रदर्शन किया था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में भारत वेस्टइंडीज के साथ भी प्लेइंग 11 में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।
ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी टीम इंडिया?
वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के रूप में माने जाने वाले इस मैच में टीम इंडिया पिछले मैच की तरह ही ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने ही पारी की शुरुआत की थी और इस मैच में भी वही देखने को मिलने वाला है। इस मैच में नंबर 3 पर इशान और तिलक वर्मा नंबर 5 पर ही उतरते नजर आएंगे।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।














Leave a Reply