IND vs ZIM: भारत ने रचा इतिहास, ठोक दिया टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, छक्कों का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Spread the love



India vs Zimbabwe  T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक नया इतिहास रच दिया है। चेन्नई के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। मैच में 256 रन बनाते ही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। भारत 4 रन से सबसे बड़े टोटल को ब्रेक करने में चूक गया। भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। इस मैच में संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन, ईशान किशन ने 24 गेंदों में 38 रन, सूर्यकुमार में 13 गेंदों में 33 रन और हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 के अलावा, तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने 256 रन बनाए।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का नाम भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के नाम है। जिसे श्रीलंका ने साल 2007 के विश्व कप में केन्या के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका ने टोटल 260 रनों का स्कोर खड़ा किया था। श्रीलंका के बाद अब भारत ने टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा टोटल 256 रन बना दिया है।

ZIM के खिलाफ इनिंग में IND ने 17 छक्के लगाए

टी20 विश्व कप में भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में भारत ने एक इनिंग में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया। 2024 में ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 छक्के मारे थे। भारत की तरफ से भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में संजू सैमसन ने 2, अभिषेक शर्मा ने 4, ईशान किशन ने 1, सूर्यकुमार ने 2, हार्दिक पांड्या ने 4 और तिलक वर्मा ने भी 4 छक्के लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *