Ishan Kishan: ईशान किशन की शादी को पापा ने दी मंजूरी, फिर मां ने क्यों झुठला दी बात? दादा जी की ख्‍वाहिश को बताया एक्साइटमेंट

Spread the love


Ishan Kishan GF Aditi Hundia

Ishan Kishan GF Aditi Hundia | Image:
Instagram

Ishan Kishan: स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया में वापसी के बाद से ही धूम मचा रहे हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। इस बीच अचानक ईशान किशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए और उनकी शादी की चर्चा होने लगी।

दरअसल, हाल ही में ईशान किशन के दादा ने कहा था कि ईशान किशन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में उनके बयान ने शादी की खबरों को हवा दे दी। हालांकि, अब इस पर उनकी मां की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। 

Uploaded image

बूढ़े लोगों को एक्साइटमेंट रहती है- ईशान किशन की मां

ईशान किशन की शादी से जुड़ी बात पर उनकी मां ने कहा, ‘शादी नहीं, अभी खेल पर ध्यान देने का समय है। उसकी उम्र ही क्या हुई है कि शादी की बात की जाए। शादी की कोई बात नहीं है। दादा जी बूढ़े हो गए हैं और बूढ़े लोगों को एक्साइटमेंट रहती ही है। सोशल मीडिया पर भी लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने जो सोशल मीडिया पर देखा वही इजहार कर दिया, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं हैं।’

ईशान किशन के दादा ने क्या कहा था?

ईशान किशन के दादा का एक इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि ईशान किशन शादी अभी तो नहीं करने वाले हैं, लेकिन करने वाले हैं। हमने उससे कहा कि हम तुम्हारी शादी तक जिंदा नहीं रहेंगे। तो ईशान ने कहा कि शादी तो करेंगे। लड़की के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अदिति हुंडिया का नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि अदिति हुंडिया के बारे में ईशान किशन ने उन्हें खुद बताया है।

खेल है प्राथमिकता- ईशान किशन के पिता

जब ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे से दादा द्वारा दिए बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह भोले-भाले व्यक्ति हैं। अभी ईशान की प्राथमिकता खेल पर है। बड़ी मेहनत के बाद टीम में वापसी हुई है, अच्छी लय में है। पहले देश में टी-20 वर्ल्ड कप आए, फिर शादी की बात होगी।

कौन हैं अदिति हुंडिया, जिन्हें डेट कर रहे ईशान किशन?

इसके बाद से अदिति हुंडिया सुर्खियों में आ गई हैं। 29 साल की अदिति जयपुर की रहने वाली हैं। वो 2027 में फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं उन्होंने 2018 में मिस डीवा का ताज भी पहना था। इसके अलावा उनका एक ‘लेबल अदिति हुंडिया’ नाम से फैशन ब्रांड भी है। अदिति के पिता जयपुर के ही जाने-माने करोबारी हैं, जबकि उनकी मां सोशल वर्कर हैं।

Uploaded image

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग रूमर्स 2019 में आईपीएल मैच के दौरान उड़े थे। मॉडल को अक्सर ही मैच में चीयर अप करते देखा जाता रहा है। इसके अलावा दोनों कई बार साथ भी स्पॉट हो चुके हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में भी उन्हें देखा गया है जो उनके रिलेशनशिप की गवाही देते हैं।

यह भी पढ़ें: Anaya Bangar: अनाया बांगर अब कराएंगी सेक्स अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या, कैसे और क्यों होता है ये ट्रीटमेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *