Ishan Kishan: जल्द इस मॉडल से होने वाली है ईशान किशन की शादी, दादा ने बताया कौन है धाकड़ बल्लेबाज की फ्यूचर वाइफ

Spread the love



Ishan Kishan Girlfriend: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाएं। इसी बीच ईशान की शादी की खबर सामने आ रही है। दरअसल, ईशान के दादा जी ने बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है और उसी से ईशान की शादी भी होगी।

दरअसल, भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने अपने पोते की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ANI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ईशान के दादा की जुबान से उनकी गर्लफ्रेंड का नाम फिसल गया, जिसने अब सुर्खियां बटोर ली हैं।

इसी के साथ इस बात से भी पर्दा उठ चुका है कि ईशान की गर्लफ्रेंड कौन है और उनके अफेयर की पुष्टि भी हो गई है। बता दें, ईशान के डेटिंग के चर्चे पहले ही थे, लेकिन अब उनके रिलेशनशिप पर ठप्पा लग गया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ईशान के दादा ने कहा, ‘ईशान जिससे भी शादी करेगा हम स्वीकार करते हैं। उसके बड़े भाई ने कहा कि पल्लवी से शादी करेंगे तो हमने स्वीकार कर लिया। अब इसका भी कर लेंगे। अदिती उसकी गर्लफ्रेंड है, वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। अदिती ने पुराना इंटरव्यू देखा था, देखने के बाद काफी प्रशंसा कर रही थी। ईशान किसी से भी शादी कर ले हम खुश हैं। हम खुश रहते हैं जिसमें बच्चों का खुशी होता है वही करना चाहिए। गांव वालों की नहीं सुननी चाहिए।’

कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

बता दें, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रही हैं। वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के अलावा आदिति ने अपना एक फैशन ब्रांड भी बनाया है, जिसका नाम ‘लेबल अदिति हुंडिया’ है। बताया जा रहा है, आदिति के पिता जयपुर के एक कारोबारी हैं।

सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं एक्टिव  

इससे पहले ईशान किशन और अदिति हुंडिया के बारे में अटकलें 2019 IPL फाइनल के दौरान शुरू हुई थीं। अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *