ISL 2026: इंतजार खत्म… 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 13 मैच खेलेगी एक टीम

Spread the love


Last Updated:

ISL 2026: इंडियन सुपर लीग का नया सीजन शनिवार से शुरू होगा. इस बार 14 टीमें 3 महीने में 13-13 मैच खेलेंगी. फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने की वजह से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ की जगह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट चुना है.

इंतजार खत्म... 14 टीमों के साथ आईएसएल की वापसी, 13 मैच खेलेगी एक टीमZoom

आईएसएल का आगाज शनिवार से होगा.

कोलकाता. कई महीनों की अनिश्चितता, बदलाव और अटकलों के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सीजन आखिरकार शनिवार से नए छोटे फॉर्मेट में शुरू होने जा रहा है. इस बार सीजन करीब चार महीने देर से शुरू हो रहा है और इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी. फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने की वजह से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ की जगह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट चुना है.

हर टीम तीन महीने की लीग में 13 मैच खेलेगी और जो टीम टेबल में सबसे ऊपर रहेगी वही चैंपियन बनेगी. पिछले सीजन की चैंपियन और कोलकाता की बड़ी टीम मोहन बागान सुपर जायंट शनिवार शाम पांच बजे साल्ट लेक स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत करेगी. शाम को नई प्रमोट हुई इंटर काशी का मुकाबला सुपर कप चैंपियन एफसी गोवा से शाम 7.30 बजे होगा.

आईएसएल का आगाज शनिवार से होगा.

इस सीजन में कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा, कोई नॉकआउट नहीं होगा, सिर्फ 91 मैच होंगे और लगातार अच्छा खेल ही चैंपियन तय करेगा.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *