Maharani-ahilyabai-holkar-jayanti-2025-ahilyabai Biography Malwa Women Ruler – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या

Updated Sat, 31 May 2025 06:49 AM IST

अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के जामखेड कस्बे के ग्राम चांडी में हुआ था। अब इस जिले को अहिल्यानगर कहा जाता है। उनके पिता मनकोजी राव शिंदे मराठा सेना में एक सैनिक थे।


maharani-ahilyabai-holkar-jayanti-2025-ahilyabai biography malwa women ruler

अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती
– फोटो : एएनआई


loader



विस्तार


होलकर वंश की महारानी अहिल्याबाई होलकर की आज जयंती है। जब देश में सती होने की कुप्रथा हुआ करती थी, उस दौर में अहिल्याबाई होलकर ने होलकर वंश कमान संभाली। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी प्रजा को अपनी संतान से भी ज्यादा प्यार किया। न्याय ऐसा कि अपने बेटे की गलती के लिए उसे मौत की सजा सुना दी। उन्हें लोग लोकमाता कहकर संबोधित करते थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पण ऐसा था कि उन्हें द फिलॉसफर क्वीन की उपाधि दी गई। शिव भक्ति के अलावा नित्य नर्मदा दर्शन व मछलियों को दाना खिलाना व गरीबों को दान देना उनकी दिनचर्या में शामिल था। अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी काफी काम किया। उन्होंने महिलाओं के संपत्ति का अधिकार दिया साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के लिए अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी दी। 

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *