Masala Corn Recipe। मसाला कॉर्न रेसिपी

Spread the love


Masala Corn Recipe: शाम के समय अक्सर कुछ हल्का, चटपटा और जल्दी बनने वाला खाने का मन करता है. खासकर जब अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों को भूख लग जाए, तब ऐसा स्नैक चाहिए जो झटपट तैयार हो और सबको पसंद भी आए. ऐसे में मसालेदार कॉर्न एक शानदार ऑप्शन है. यह खाने में स्वादिष्ट होता है, बनाने में आसान है और ज्यादा भारी भी नहीं लगता. मसाला कॉर्न को आप घर पर मौजूद बेसिक चीजों से कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. इसमें न ज्यादा तेल लगता है और न ही ज्यादा मेहनत. यही वजह है कि यह स्ट्रीट फूड के रूप में भी काफी पॉपुलर है. मकई के दानों की मिठास जब मक्खन और मसालों के साथ मिलती है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने स्वाद के हिसाब से बना सकते हैं. कम तीखा पसंद हो तो मसाले कम रखें और ज्यादा चटपटा चाहिए तो मसाले थोड़ा बढ़ा दें. पार्टी, मूवी नाइट या शाम की चाय के साथ मसाला कॉर्न हर मौके पर फिट बैठता है.

मसाला कॉर्न बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-मकई के दाने या भुट्टा (उबला हुआ) – 1 कप
-मक्खन – 2 से 3 छोटी चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
-नींबू का रस – 1 से 2 छोटी चम्मच
-चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
-सूखा ओरिगैनो – चौथाई छोटा चम्मच
-हरा धनिया (बारीक कटा) – 2 से 3 छोटी चम्मच
-नमक या काला नमक – स्वाद के अनुसार

मसाला कॉर्न बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले मकई के दानों को अच्छी तरह उबाल लें. इसके लिए आप स्टीमर या प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुकर में 1 से डेढ़ कप पानी डालकर 2 से 3 सीटी लगाएं. अगर आपके पास रेडी कॉर्न दाने हैं, तो उन्हें हल्का गरम कर लें.

2. कॉर्न पक जाने के बाद उन्हें छान लें और हल्का गरम रहते ही एक बड़े बाउल में डाल दें. गरम कॉर्न मसालों का स्वाद जल्दी पकड़ता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब इसमें मक्खन डालें. गरम कॉर्न के कारण मक्खन अपने आप पिघल जाएगा. अगर आप हेल्दी ऑप्शन चाहते हैं, तो मक्खन की जगह ऑलिव ऑयल भी ले सकते हैं.

4. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक या काला नमक डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले हर दाने पर लग जाएं.

Masala Corn Recipe

5. अब नींबू का रस डालें और ऊपर से सूखा ओरिगैनो और कटा हरा धनिया मिलाएं. एक बार स्वाद चख लें और अगर जरूरत लगे तो मसाले एडजस्ट करें.

6. गरमा गरम मसाला कॉर्न तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें, तभी इसका असली स्वाद मिलेगा.

Masala Corn Recipe

सर्व करने के टिप्स
-मसाला कॉर्न को कप या छोटे बाउल में परोसें.
-ऊपर से थोड़ा एक्स्ट्रा मक्खन डाल सकते हैं.
-बच्चों के लिए लाल मिर्च कम रखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *