MS Dhoni: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 में वर्ल्ड कप खेलेंगे? महेंद्र सिंह धोनी ने दिया चौंकाने वाला दो टूक जवाब; VIDEO

Spread the love



MS Dhoni On Rohit-Virat: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर बड़ा बयान दिया। धोनी का बयान उस समय आया है, जब विराट और रोहित शर्मा के ऊपर कई आलोचक उंगली उठाते रहे हैं। पिछले कई महीनों से रोहित और विराट के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर चर्चा होती रही हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हिटमैन और किंग कोहली को लेकर कहा है कि ‘उम्र का कोई लेना-देना नहीं हैं, बल्कि फिटनेस और परफॉर्मेंस जरूरी है।’

फिटनेस और परफॉर्मेंस सबसे जरूरी-धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने एक इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘”क्यों नहीं? मुख्य बात यह है कि क्यों किसी को अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए? मेरे लिए उम्र पैमाना नहीं है। परफॉर्मेंस और फिटनेस पैमाना है।’

उम्र एक फैक्टर नहीं, फिटनेस फैक्टर है-धोनी

धोनी ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा ‘उम्र एक फैक्टर है, नहीं। फिटनेस फैक्टर है, हां। अगर आप 22 साल के भी हैं और फिट नहीं हैं तो आप इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। अगर वह लगातार अच्छा करते रहते हैं और उनमें देश के लिए अच्छा करने की इच्छा है, तो क्यों नहीं। इसके अलावा आप अनुभवी खिलाड़ी कैसे लाएंगे।’

पिछले कुछ सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा शानदार फर्म दिखाया है। विराट के दक्षिण अफ्रीका से लेकर न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, रोहित ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। दोनों को लेकर अक्सर खबरें चलती रहती हैं कि दोनों वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जरूर खेलते हुए नजर आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *