MS Dhoni IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं? खत्म हुआ सस्‍पेंस, चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया है क्या है पूरा प्‍लान

Spread the love


चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एम.एस धोनी आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे। CSK के सीईओ  
काशी विश्वनाथ  ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है। उनके इस बयान के बाद धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

कप्तानी छोड़ने के बाद भी जारी रहेगा सफर

आईपीएल 2024 से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़कर जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद धोनी जल्द ही आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन अब साफ हो गया है कि 44 साल के धोनी एक और सीजन के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Uploaded image

खराब रहा CSK का पिछला सीजन

हालांकि पिछले दो सीजन CSK के लिए कुछ खास नहीं रहे। आईपीएल 2025 में टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। यह CSK के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन था। लगातार दूसरी बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

टीम में बड़े बदलाव, भविष्य की तैयारी

CSK अब धोनी के बाद की टीम तैयार करने की दिशा में भी कदम बढ़ा चुकी है। टीम ने अपने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया। साथ ही, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सेमसन को टीम में शामिल किया गया, जिससे साफ है कि CSK भविष्य की तैयारी में जुट गई है।

IPL 2026 ऑक्शन में जमकर खर्च

अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 ऑक्शन में CSK ने 9 नए खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, ज़ैक फॉल्क्स, अमन खान, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर शामिल हैं।
CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की। अब टीम के पास चार विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं – धोनी, संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा।

इसी बीच टीम के हेड कोच स्टेफेन फ्लेमिंग ने कहा,
“हमें पता है कि एक समय के बाद एमएस आगे बढ़ेंगे। संजू एक इंटरनेशनल क्वालिटी खिलाड़ी हैं और इस रोल में फिट बैठते हैं। हमें अपनी सोच में बदलाव करना होगा।”

Uploaded image

धोनी का शानदार IPL करियर

धोनी का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने CSK को 5 बार चैंपियन बनाया, जिसमें 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के आईपीएल शामिल हैं। उन्होंने अब तक CSK के लिए 272 मैच खेले हैं और 5314 रन बनाए हैं। कप्तान के तौर पर 244 मैचों में टीम को 145 जीत दिलाई है।

फिर से मैदान में दिखेगा ‘थाला’ का जलवा

भले ही CSK पिछले कुछ सीजन में संघर्ष करती नजर आई हो, लेकिन धोनी का मैदान पर उतरना ही फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है। आईपीएल 2026 में एक बार फिर ‘थाला’ का जलवा देखने को मिलेगा और उम्मीद है कि उनके अनुभव से टीम फिर से जीत की राह पकड़ सकेगी।

यह जरूर पढ़ें: Sachin Tendulkar: हां, सचिन को गलत आउट दिया था…’क्रिकेट के भगवान’ के सामने झुका ये दिग्गज अंपायर! सालों बाद कबूला ‘काला सच’- VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *