PAK vs SL T20 WC: अगर पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच चढ़ा बारिश की भेंट, तो किसे होगा फायदा? कौन होगा सेमीफानल का दावेदार?

Spread the love


Pakistan vs Sri Lanka T20 World Cup 2026

Pakistan vs Sri Lanka T20 World Cup 2026 | Image:
ICC

Pakistan vs Sri Lanka T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का एक और मुकाबला आज यानी शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लेकिन, अभी जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये कि कौन-कौन-सी ऐसी टीमें हैं जो सेमीफाइनल का टीकट कटा पाएंगी और किन 4 टीमों का सफर सुपर-8 में ही खत्म हो जाएगा? 

इस सवाल का जवाब कुछ हद तक आज के मैच से साफ हो जाएगा। लेकिन फैंस को ये भी आशंका है कि क्या होगा अगर आज का मैच बारीश की भेंट चढ़ जाता है? इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां बताए जाएंगे।

बारीश हुई तो क्या पाक कर पाएगा क्वालिफाई?

बीते शुक्रवार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 4 विकेट से जीत के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के चांसेज हैं। लेकिन, सेमीफाइनल में जाना या ना जाना आज के मुकाबले में पाकिस्तान के परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। 

वहीं, अगर इस मैच में बारिश हो गई और मैच धुल गया तो सेमीफाइनल से पाकिस्तान का पत्ता कट जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान के ग्रुप में प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड टॉप पर है, जो पहले ही सेमीफाइनल में जा चुका है। वहीं, न्यूजीलैंड के 3 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन-रेट +1.390 है, जबकि पाकिस्तान का सिर्फ 1 अंक है और नेट रन-रेट -0.461 है।

ऐसे में अगर बारीश हुई तो पाक टीम के 2 अंक हो जाएंगे, जो न्यूजीलैंड के अंकों के मुकाबले कम हैं। ऐसे में पाक टीम क्वालिफाई नहीं कर पाएगी और वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

पाक को क्वालिफाई करने के लिए क्या होगा समीकरण?

अगर बात करें, सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने की, तो सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रनों से हराना होगा या 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते, तो जीत के बाद भी न्यूजीलैंड बेहतर नेट रन-रेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। 

कैसा है श्रीलंका का परफॉर्मेंस?

बता दें, इस टूर्नामेंट के ग्रुप-स्टेज में दूसरे नंबर पर रहने वाली श्रीलंका सुपर- 8 का एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। ऐसे में टीम पहले ही क्वालिफिकेशन राउंड से बाहर हो गई है। उसके लिए पाकिस्तान के साथ मुकाबला महज एक औपचारिकता है, लेकिन मेजबान टीम चाहेगी कि उसकी विदाई सम्मानजनक जीत के साथ हो। लेकिन, अगर आज के मैच में बारीश हो जाती है, तो टीम को 1 अंक के साथ बाहर होना होगा। अभी टीम के सुपर-8 में 0 अंक हैं।

वहीं, अगर बात करें पल्लेकेले में मौसम की तो यहां आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है, और बारिश की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है। ऐसे में आज एक स्मूथ मैच होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  काश ऐसा हुआ होता…इन 2 अधूरी ख्‍वाहिशों के साथ रिंकू सिंह के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, एक के लिए तो बेटे को पूरी जिंदगी रहेगा मलाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *