paralympic Medallist Manoj Sarkar Admitted To ICU: टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आईसीयू में भर्ती, मनोज को हादसे में आई गंभीर चोट

Spread the love


Last Updated:

अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वह लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के संडीला गांव के पास उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया. मनोज सरकार की गाड़ी एक नीलगाय से टकरा गई. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. मनोज सरकार को गांव के पास एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले मनोज आईसीयू में भर्तीZoom

अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

नई दिल्ली. भारत के जाने माने खिलाड़ी और देश के लिए टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट के साथ दुखत घटना ने खेल जगत को चिंता में डाल दिया. अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वह लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के संडीला गांव के पास उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया. मनोज सरकार की गाड़ी एक नीलगाय से टकरा गई. इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. मनोज सरकार को गांव के पास एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

मनोज सरकार भारत के प्रसिद्ध पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. वह उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले हैं और पैरा-बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर 1 शटलर भी रह चुके हैं. मनोज सरकार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई पदक जीते हैं, जिनमें 18 गोल्ड मेडल शामिल हैं. उन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था.

मनोज सरकार की कहानी काफी प्रेरणादायक है. उन्होंने अपना बचपन गरीबी में बिताया और उनके पास बैडमिंटन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे. उनकी मां ने मजदूरी करके उनके लिए बैडमिंटन खरीदा था.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *