PT Usha Husband Died: पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुख

Spread the love


Last Updated:

PT Usha Husband V Srinivasan died pm modi condolences: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वी श्रीनिवासन 67 साल के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही पीटी उषा से फोन पर बात की.

पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने फोन कर जताया दुखपीटी उषा के पति का निधन

नई दिल्ली. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया है. परिवार के सूत्रों के मुताबिक 30 जनवरी की सुबह वी श्रीनिवासन ने अंतिम सांस ली. वी श्रीनिवासन 67 सा के थे. सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटी उषा से फोन पर बात कर शोक व्यक्त किया.

केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रहे श्रीनिवासन ने उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनका साथ दिया. उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था. इस दंपति का एक बेटा है जिसका नाम उज्ज्वल है. पीटी उषा की शादी 1991 में श्रीनिवासन से हुई थी. श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त थे.

pt usha husband died
पीटी उषा के पति का निधन

किरण रिजिजू ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति श्री वी. श्रीनिवासन जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं. उषा जी और शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले, यही प्रार्थना है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *