
South Africa vs New Zealand: बुधवार, 04 मार्च को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
इस अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका को शुरुआत से ही झटके लगते रहे। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवर में 173 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ कीवी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है।
फिन एलन और टिम सीफर्ट ने मचाई तबाही
दक्षिण अफ्रीका के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट ने जमकर तबाही मचाई। फिन एलन ने 33 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए।
वहीं, टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्के की मदद से धमाकेदार 58 रनों की पारी खेली। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रन की पार्टनरशिप रही। इन दोनों के दम पर न्यूजीलैंड के आसानी से 170 का टेरगेट आसानी से हासिल कर लिया।
स्पिनर्स के जाल में फंसा साउथ अफ्रीका
सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक समय न्यूजीलैंड के स्पिनर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका ने सरेंडर कर दिया था और 74 पर 4 विकेट गिर गए थे, लेकिन बाद में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शानदार पार्टनरशिप रही। न्यूजीलैंड की तरफ से कोल मैककॉन्ची ने सिर्फ एक ओवर में 9 रन डेकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, रचिन रविंद्र ने भी 4 ओवर में 29 रन डेकर 2 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हुए धराशायी
इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। सबसे पहले 12 रन पर क्विंटन डी कॉक, 12 रन पर ही रायन रिकेल्टन, 55 रन पर कप्तान एडेन मार्कराम, 77 रन पर डेविड मिलर, 77 रन पर ही डेवाल्ड ब्रेविस चलते बने। हालांकि, अंत में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शानदार पार्टनरशिप रही, लेकिन टीम की जीत में काम न आ सकी।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, कल 5 मार्च को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच (भारत बनाम इंग्लैंड) में जो जीतेगा और न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।















Leave a Reply