SA vs NZ Semi Final: कीवियों के लिए ‘अभिशप्त’ बना साउथ अफ्रीका; क्या 0-5 का कलंक मिटा पाएगा न्यूजीलैंड?

Spread the love



South Africa vs New Zealand: आईसीसी (ICC) मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में बुधवार, 04 मार्च को खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मैच बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि यह मैच कीवी टीम के लिए इतिहास बदलने का मौका लेकर आएगा। जी हां, ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में ताबी तक पांच बार आमने-सामने हुई हैं, लेकिन पांचों बार दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है। वहीं, वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

SA टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है

टी20 वर्ल्ड 2026 में साउथ अफ्रीकी सिर्फ एक ऐसी टीम रही है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। वहीं, कीवी टीम ने सुपर 8 में नेट रन नेट के आधार पर पाकिस्तान को पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को हराया न्यूजीलैंड के लिए माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा होगा।

न्यूजीलैंड को इतिहास बदलना होगा

बुधवार, 04 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर के सामने बड़ी चुनौती है। कीवी को अगर फाइनल मैच में पहुंचना है, तो फिर इतिहास रचना होगा। साल 2007 से लेकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं और 5 मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज किया है। ऐसे में कीवी टीम को इतिहास रचना होगा।

वहीं, अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 12 मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा हैं, जबकि 7 मुकाबले न्यूजीलैंड के खाते में गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो टी2- वर्ल्ड कप से लेकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दक्षिण अफ्रीका का ही दबदबा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *