SL vs NZ T20 World Cup: ‘करो या मरो’ मैच में भिड़ेंगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड, एक हार और सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Spread the love



SL vs NZ T20 World Cup: बुधवार, 25 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है। विश्व कप में दोनों ही टीमों को बने रहने के लिए जीत चाहिए होगी और एक हार उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी। ऐसे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। वहीं, ग्रुप-2 में इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। ऐसे में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। 

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच ‘करो या मरो’ स्थिति में

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका बनाम न्‍यूजीलैंड मैच ‘करो या मरो’ स्तिथि में है। दोनों टीमें जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ करना चाहेगी। श्रीलंका अपना पहला मैच हार चुका है, ऐसे में वो न्यूजीलैंड के खिलाफ हारता है, तो सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में श्रीलंका हर हाल में मैच जितना चाहेगा।

न्यूजीलैंड 1 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर

न्यूजीलैंड का सुपर-8 में पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और कीवी और पाकिस्तानी टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में अगर आज के मैच में न्यूजीलैंड श्रीलंका को हरा देता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो सकता है। ऐसे में न्यूजीलैंड को हर हाल में मैच जितना चाहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हेड टू हेड

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। टी20 विश्व कप में अभी तक दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। चार मैच श्रीलंका ने जीते, जबकि न्यूजीलैंड को दो में ही जीत मिली। आखिरी बार जब दोनों का आमना-सामना हुआ था, तब न्यूजीलैंड की टीम ने 65 रन से जीत दर्ज की थी।

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच कब और कहां देखें?

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच कोलंबो में खेला जाएगा। इस अहम मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6:30 बजे होगा और मैच का लाइव एक्शन 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच को जियो हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *