
T20 World Cup: जिम्बाब्वे का आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार, 19 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका और जिम्बाब्वे बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है और अपने विरोधी टीमों को बता दिया है कि कोई भी टीम हल्के में लेने की कोशिश न करें।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ग्रुप B में तीनों मुकाबले जीते, जबकि एक मैच बारिश से रद्द हो गया था। जिम्बाब्वे 7 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रहा। जिम्बाब्वे सुपर 8 में पहुंच गया है, जहां भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ भिड़ेगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे एक शानदार और मजबूत टीम बनकर उभरी है। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी धाकड़ टीम को हरा चुका है। जिम्बाब्वे की लगभग हर जीत में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का अहम रोल रहा है। श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार नाबाद 64 रन की पारी खेली।
ब्रायन बेनेट को कोई भी टीम आउट नहीं कर पाई है
ब्रायन बेनेट मौजूदा दौर में जिम्बाब्वे के बेहतरीन क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। बेनेट को सिर्फ ओमान ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया से लेकर श्रीलंकाई गेंदबाज भी आउट नहीं कर सके हैं। बेनेट ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 63 रन की पारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रन की पारी और ओमान के खिलाफ नाबाद 48 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे की श्रीलंका की जीत पर सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का अहम रोल रहा। उन्होंने इस मैच में 48 गेंदों में आठ चौके की मदद से नाबाद 63 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में बेनेट एक छोर से मैदान पर जमे रहे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज बेनेट को आउट नहीं कर सका।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64* रन की पारी
ब्रायन बेनेट मौजूदा दौर में जिम्बाब्वे के बेहतरीन क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं। बेनेट को सिर्फ श्रीलंकाई गेंदबाज ही नहीं, बल्कि 13 फरवरी को हुए मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी आउट नहीं कर पाए थे। ब्रायन बेनेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी।
ब्रायन बेनेट ने ओमान के खिलाफ भी शानदार पारी खेली थी। सोमवार, 9 फरवरी को हुए मैच में ब्रायन बेनेट ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से नाबाद 48 रन बनाए थे। अब देखना है कि सुपर 8 में ब्रायन बेनेट को कोई टीम आउट करती है या नहीं।















Leave a Reply