T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा ने लगाई 0 की हैट्रिक…. सेमीफाइनल में भारत को चाहिए एंट्री तो सुपर-8 में इन कमियों पर पाना होगा काबू

Spread the love



T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर 8 में आसानी से पहुंची है। 22 फरवरी को सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है, लेकिन मैच से पहले टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसी दिक्कतें हैं, जो गले की फांस बन सकती हैं।

ग्रुप स्टेज में भले ही टीम इंडिया को विरोधी टीम से कड़ी टक्कर नहीं मिली हो, लेकिन सुपर 8 में ऐसा नहीं होने वाला है। पहले ही मैच दक्षिण अफ्रीका और उसके बाद वेस्टइंडीज से सुपर 8 में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिलेगी। सुपर 8 में अभी कुछ दिन बचे हुए, लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया के लिए कुछ ऐसी दिक्कतें सामने आई हैं, जो गले की फांस बन सकती हैं।

अभिषेक शर्मा के 0 की हैट्रिक बनी समस्या

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के बैक टू बैक तीन डक भारतीय टीम और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। अभिषेक शर्मा भले ही दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार फ्लॉप होना सुपर 8 के मैचों के लिए सबसे बड़ी चिंता है। हो सकता है कि सुपर 8 के पहले मुकाबले में अभिषेक की जगह संजू सैमसन को जगह मिल गए।

तिलक वर्मा स्पिन के सामने धीमे दिखें

मध्यक्रम की बल्लेबाजी में भारतीय टीम में तिलक वर्मा का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्पिन के खिलाफ उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने USA के खिलाफ 16 गेंद पर 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद पर 25 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 25 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंद पर 31 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर सुपर 8 में भी ऐसा खेल रहता है, तो भारत के लिए परेशानी बन सकता है।

भारत के सुपर 8 में मुकाबला कब-कब है?

भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।

21 फरवरी-न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
22 फरवरी-इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लीकेले 
22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 
23 फरवरी-जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, मुंबई 
24 फरवरी-इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लीकेले 
25 फरवरी-न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, कोलंबो
26 फरवरी-वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई 
27 फरवरी-इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, कोलंबो
28 फरवरी-श्रीलंका vs पाकिस्तान, पल्लीकेले 
1 मार्च-जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *