
न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों से खतरा? भारत के बस ये 5 खिलाड़ी चल गए तो फिर विश्वकप जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा | Image:
BCCI-X
T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। गत चैंपियन भारत तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीतने का सपना पूरा करने को बेताब है। दोनों टीमों के पास धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, और कुछ स्टार्स के प्रदर्शन से ही मैच का फैसला हो सकता है।
उन स्टार्स के बारे में चर्चा करने से पहले आपको मैच का बैकग्राउंड बता देते हैं। यह फाइनल 8 मार्च 2026 यानी कि रविवार को को शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो 1 लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच दे सकता है। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया, वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से धोया था।
टीम इंडिया के ये खिलाड़ी चले तो विश्वकप अपना
संजू सैमसन
भारतीय ओपनर संजू सैमसन टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार मैचों में 97 (नाबाद) और 89 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं। चार पारियों में 232 रन ठोक चुके सैमसन का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है, जो पावरप्ले में न्यूजीलैंड को परेशान कर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे घातक हथियार हैं, जिनकी यॉर्कर और बाउंसर बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर देती है। टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण विकेट चटकाने वाले बुमराह, खासकर डेथ ओवर्स में फिन एलन जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को रोक सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार मैचों में 9 विकेट लिए हैं, इकॉनमी 5.17 के साथ। अहमदाबाद की पिच पर उनकी लेग-स्पिन न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर को बर्बाद कर सकती है।
हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले से रन और गेंद से विकेट झटके हैं, बड़े मैचों में क्लच परफॉर्मर साबित हो चुके हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता फाइनल में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा, टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज, अभी बड़ी पारी की तलाश में हैं, लेकिन उनकी आक्रामकता पावरप्ले में न्यूजीलैंड पर दबाव बना सकती है।
भारत को न्यूजीलैंड के इन खिलाडि़यों से खतरा
ओपनर फिन एलन टूर्नामेंट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में 33 गेंदों में शतक ठोका। सात पारियों में 289 रन और स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा के साथ। वो पहले ओवर से ही आक्रमक तेवर अपना लेते हैं। उन्हें रोकना जरूरी होगा वर्ना भारत के लिए खतरा साबित हो सकता है।
ग्लेन फिलिप्स
ग्लेन फिलिप्स मिडल ऑर्डर में तेज रन बनाते हैं। ऑफ-स्पिन से विकेट लेते हैं और शानदार फील्डिंग से मैच पलट सकते हैं। उनकी ऑलराउंड योग्यता भारत के लिए बड़ी चुनौती है।
मैट हेनरी
तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सात मैचों में 9 विकेट लिए, नई गेंद से स्विंग से भारत के टॉप ऑर्डर को निशाना बना सकते हैं।
रचिन रवींद्र
रचिन रवींद्र ने 8 मैचों में 11 विकेट झटके, स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर। भारतीय कंडीशंस में उनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी।
मिचेल सैंटनर
कप्तान मिचेल सैंटनर स्पिन से मिडल ओवर्स कंट्रोल करते हैं और लोअर ऑर्डर में तेज रन बना सकते हैं। अहमदाबाद पिच पर वे भारत को रोकने के प्रमुख हथियार साबित हो सकते हैं।

बिना किसी बदलाव के उतर सकती है कीवी टीम
न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की थी। द. अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने के बाद टीम के ओपनरों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। टिम साइफर्ट और फिन एलेन फॉर्म में आ चुके हैं। साइफर्ट ने अर्धशतक और एलेन ने शतक लगाया था।
इसके अलावा न्यूजीलैंड के पास स्पिन और पेसर्स का अच्छा संतुलन है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। दोनों टीमों के स्पिनरों की तुलना की जाए तो न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ज्यादा असरदार और अच्छे वेरिएशन वाले हैं। ऐसे में स्पिन पिच बनाना भारत के लिए खतरा होगा।















Leave a Reply