T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद, सुपर-8 में कब और किस टीम से होगा मुकाबला?

Spread the love



T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला गया। पाकिस्तान फैंस को हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि जीत हासिल करेंगे, लेकिन इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत ने पाक के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

टीम इंडिया का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ है। हालांकि, भारत पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में कई लोग यह सर्च कर रहे हैं कि सुपर-8 में टीम इंडिया का मुकाबला कब और किस-किस टीम से होने वाला है। आइए पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

सुपर-8 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

अफगानिस्तान बनाम यूएई के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान के जीतने के साथ ही ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 28 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

सुपर-8 का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे से

दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 का पहला मुकाबला खेलने के बाद भारत चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए पहुंचेगा। हालांकि, इस मैच के लिए अभी तय नहीं हुआ कि भारत के खिलाफ कौन सी टीम होगी। सुपर-8 का दूसरा मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया या भारत बनाम जिम्बाब्वे भी हो सकता है। यह देखना है ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में से कौन सी टीम क्वालीफाई करती है।

सुपर-8 का तीसरा मुकाबला के साथ वेस्टइंडीज

भारत टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपना तीसरा और अंतिम सुपर-8 का मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा। इन दोनों टीमों के बीच 01 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

भारत को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने सुपर-8 ग्रुप में कम से कम दो मैच जीतने होंगे। अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं करती है, तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी। हालांकि, टीम इंडिया जिस फर्म में चल रही है, उससे देखकर लगता है ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *