
IND vs NAM T20 World Cup: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा लीग मैच गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेल रही है। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से दो बदलाव देखा गया।
नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया। इस मैच में नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत बनाम नामीबिया मैच में पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी 61 रन की पारी में 6 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इस बीच ईशान ने अपनी पारी में एक ओवर में लगातार 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया।
मैच की शुरुआत में संजू सैमसन ने कुछ बेहतरीन शॉर्ट्स लगाए, लेकिन वो 22 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कप्तान सूर्याकुमार भी कुछ खास नहीं कर पाए। सूर्या 13 गेंदों में महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने अपनी 12 रनों की पारी में 1 छक्का भी लगाया।
भारत बनाम नामीबिया मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को जगह नहीं मिली है। उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। अभिषेक शर्मा पिछले कई दिनों से पेट संबंधी बीमारी से परेशान हैं। वहीं, टीम में मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।















Leave a Reply