Valentine’s Day gift ideas। अंक ज्योतिष के अनुसार उपहार

Spread the love


Last Updated:

Valentine’s Day Gift Ideas : वैलेंटाइन्स डे प्यार जताने का सबसे खास मौका माना जाता है.इस दिन लोग अपने पार्टनर को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो दिल से जुड़ा हो और सामने वाले को खास महसूस कराए.कई बार महंगा गिफ्ट देने के बाद भी वह असर नहीं होता जो हम चाहते हैं.वजह साफ है, गिफ्ट में भावनाओं के साथ समझ का होना भी जरूरी होता है.अगर उपहार सामने वाले की पसंद और स्वभाव के हिसाब से हो, तो उसका असर कई गुना बढ़ जाता है.अंक ज्योतिष इसी समझ को आसान बनाता है.जन्म तारीख से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, पसंद और सोच के बारे में बहुत कुछ बताता है.जब आप वैलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर को उसके मूलांक के अनुसार गिफ्ट देते हैं, तो वह उपहार सिर्फ एक चीज नहीं रहता, बल्कि एक याद बन जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Valentine’s Day gift ideas

1. मूलांक 1 के लिए उपहार मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी और लीडर टाइप होते हैं.इन्हें अलग दिखने वाली चीजें पसंद आती हैं.वैलेंटाइन्स डे पर आप इन्हें प्रीमियम पेन, स्टाइलिश वॉच या पर्सनलाइज्ड डायरी गिफ्ट कर सकते हैं.ऐसा गिफ्ट इनके व्यक्तित्व से मेल खाता है.

Valentine’s Day gift ideas

2. मूलांक 2 के लिए उपहार मूलांक 2 के लोग भावुक और रिश्तों को अहमियत देने वाले होते हैं.इन्हें प्यार से जुड़ी चीजें पसंद आती हैं. हैंडमेड कार्ड, फोटो फ्रेम या कस्टम कपल गिफ्ट इनके लिए बेहतरीन रहेगा.छोटे लेकिन दिल से दिए गए गिफ्ट इन्हें बहुत खुश करते हैं.

Valentine’s Day gift ideas

3. मूलांक 3 के लिए उपहार मूलांक 3 वाले लोग खुशमिजाज और रचनात्मक होते हैं.इन्हें रंगीन और मजेदार चीजें पसंद आती हैं.आप इन्हें आर्ट से जुड़ा सामान, किताबें या म्यूजिक से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं.ऐसा गिफ्ट इनके चेहरे पर मुस्कान ले आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Valentine’s Day gift ideas

4. मूलांक 4 के लिए उपहार मूलांक 4 के लोग सादगी और काम की चीजों को महत्व देते हैं.वैलेंटाइन्स डे पर आप इन्हें गैजेट्स, ऑर्गनाइजर या डेस्क से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं.ये लोग उपयोगी उपहार को ज्यादा पसंद करते हैं.

Valentine’s Day gift ideas

5. मूलांक 5 के लिए उपहार मूलांक 5 वाले लोग घूमने-फिरने और नई चीजें अपनाने वाले होते हैं.ट्रैवल बैग, परफ्यूम या एडवेंचर से जुड़ा कोई अनुभव इन्हें खास लगेगा.ऐसा गिफ्ट इनके आज़ाद स्वभाव से मेल खाता है.

Valentine’s Day gift ideas

6. मूलांक 6 के लिए उपहार मूलांक 6 के लोग प्यार और सुंदरता से जुड़े होते हैं.इन्हें रोमांटिक गिफ्ट पसंद आते हैं.ज्वेलरी, खूबसूरत कपड़े या स्पा वाउचर वैलेंटाइन्स डे पर इनके लिए सही रहेगा.

Valentine’s Day gift ideas

7. मूलांक 7 के लिए उपहार मूलांक 7 वाले लोग सोचने-समझने वाले होते हैं, इसलिए किताबें या मेडिटेशन से जुड़ा गिफ्ट अच्छा रहेगा.

Valentine’s Day gift ideas

8. मूलांक 8 के लिए उपहार मूलांक 8 के लोग महत्वाकांक्षी होते हैं, इन्हें ब्रांडेड एक्सेसरीज पसंद आती हैं.

Valentine’s Day gift ideas

9. मूलांक 9 के लिए उपहार मूलांक 9 वाले लोग जोशीले होते हैं, इन्हें फिटनेस या स्पोर्ट्स से जुड़ा गिफ्ट दिया जा सकता है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पार्टनर का दिल जीतना है? वैलेंटाइन्स डे पर मूलांक के अनुसार दें गिफ्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *