VIDEO: परफेक्ट स्‍विम, क्‍लीन बोल्‍ड…अनाया बांगर को सिर्फ बैटिंग करते देखा होगा, आज बॉलिंग करते देखिए; लोग बोले- टीम इंडिया में डेब्यू कब?

Spread the love


Anaya Bangar

अनाया बांगर | Image:
Instagram

Anaya Bangar Video: लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो वैजिनोप्लास्टी कराने को लेकर छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी होने वाली है। फिलहाल वो अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी तेजतर्रार गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर गेंदबाज की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में वो वॉर्म-अप और स्ट्रेचिंग करती दिखी। इसके बाद बॉलिंग करते नजर आईं। उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया।

चौके-छक्के की बारिश करती दिखीं अनाया

इसके अलावा अनाया बांगर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पैड्स पहनकर बल्लेबाजी की तैयारी करती हैं। इसके बाद वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आईं। इसमें उन्होंने बल्ला थामते ही जमकर चौके-छक्के लगाए।

जल्द कराएंगी वैजिनोप्लास्टी

बताते चलें कि हाल ही में जेंडर ट्रांसफॉरमेंशन कराने वाली अनाया बांगर ने खुलासा किया कि वो अगले महीने यानी मार्च में वैजिनोप्लास्टी कराने जा रही हैं। ऐसे में उनका पांच सालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और वो पूरी तरह से लड़की बनने को तैयार हैं।

दो जेंडर-अफर्मिंग प्रोसीजर से गुजर चुकी हैं 

इसे लेकर बकाया उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा था, ‘पिछले कई सालों से मैं साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन, थेरेपी, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, मेडिकल असेसमेंट और दो पहले के जेंडर-अफर्मिंग प्रोसीजर से गुजरी हूं। हर स्टेप लीगल, सुपरवाइज़्ड और गहराई से सोचा-समझा था। ट्रांसिशनिंग कोई जल्दबाजी में होने वाली प्रक्रिया नहीं है। यह मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा तय, डॉक्यूमेंटेड और गाइडेड होती है।’

मैं इस सफर को डॉक्यूमेंट करूंगी- अनाया

उन्होंने आगे बताया था, ‘सर्जरी एक स्किन ग्राफ्ट वैजिनोप्लास्टी होगी और ठीक होने में एक साल तक का समय लग सकता है। सालों की सोच-विचार और तैयारी के बाद मैं 14 मार्च को बैंकॉक में डॉ. चेट्टावुत के साथ जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाऊंगी।’ उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें परिवार से भी पूरा समर्थन मिल रहा है। अनाया ने कहा, ‘मैं इस सफर और रिकवरी को ईमानदारी और जिम्मेदारी से डॉक्यूमेंट करूंगी।’

आर्यन बांगर से बनीं अनाया बांगर

बता दें कि अनाया बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं। इससे पहले उनकी पहचान आर्यन बांगर के तौर पर थी, जो कि एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर था। बतौर आर्यन बांगर वह अंडर एज क्रिकेट टूर्नामेंट में सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपना जेंडर बदलने के साथ-साथ अपना नाम भी बदलकर अनाया रख लिया।  

यह भी पढ़ें: Anaya Bangar: अनाया बांगर अब कराएंगी सेक्स अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या, कैसे और क्यों होता है ये ट्रीटमेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *