Bihar Election: Upendra Kushwaha Apologizes To Party Workers, Says Calm Down Your Anger: Nda Seat Sharing – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar Election:कुशवाहा ने मांगी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मांफी, कहा

Spread the love


राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी बातों से स्पष्ट लग रहा था कि गठबंधन में छह सीटें मिलने के बाद वह खुश नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी है। कहा कि आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा।

मेरी एवं पार्टी की विवशता समझिए

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीट बंटवारे की घोषणा के बाद कई घरों में खाना नहीं बना होगा। लेकिन, आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही। 

आज दिल्ली में राहुल-तेजस्वी की मीटिंग, NDA में सीटों का हुआ बंटवारा; पढ़ें हर अपडेट

इस बार रालोमो को एनडीए ने छह सीटें दी हैं

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने पिछली बार एनडीए होकर एनडीए के खिलाफ 99 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। नतीजतन एक भी खाता भी नहीं खुल पाया था। इस बार उनकी पार्टी को एनडीए ने छह सीटें दी हैं, जिसमें सासाराम, उजियारपुर, दिनारा, मधुबनी, बाजपट्टी और महुआ की सीटें शामिल हैं। जीतन राम मांझी की तरह उपेन्द्र कुशवाहा भी 24 सीटों की दावेदारी कर रहे थे। वह इससे कम सीटें लेने के लिए तैेयार नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद चिराग पासवान के साथ-साथ जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा भी मान गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *