Heavy Rains And Landslides Caused Devastation In The Northeast, 19 Died, More Than 12 Thousand People Affected – Amar Ujala Hindi News Live

Spread the love


loader


देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन  राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 




Trending Videos

Heavy rains and landslides caused devastation in the Northeast, 19 died, more than 12 thousand people affected

असम में बारिश से बिगड़े हालात।
– फोटो : PTI


मिजोरम में तीन इमारतें ढही

मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-54 अवरुद्ध हो गया है, जिससे लॉन्गतलाई का संपर्क मिजोरम के सुदूर दक्षिणी जिले सियाहा से कट गया है। 

 


Heavy rains and landslides caused devastation in the Northeast, 19 died, more than 12 thousand people affected

असम में बारिश से बिगड़े हालात।
– फोटो : PTI


असम में पांच लोगों की मौत

भारी बारिश और भूस्खलन से असम के कामरूप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच जिलों में 12,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। गुवाहाटी और सिलचर में बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं लखीमपुर में पानी ने रिंग बांध को तोड़ दिया। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में 90 से 134 मिमी बारिश हुई है तथा आगे भी भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: पुणे की छात्रा ने की ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार


Heavy rains and landslides caused devastation in the Northeast, 19 died, more than 12 thousand people affected

बारिश।
– फोटो : PTI


अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में नौ लोगों ने तोड़ा दम

अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई। यहां भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी कामेंग जिले में बाना-सेप्पा खंड पर हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं लोअर सुबनसिरी जिले में जीरो-कामले मार्ग पर पाइन ग्रोव क्षेत्र के पास भूस्खलन के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। इसके साथ ही ऊपरी सुबनसिरी जिले में बाढ़ से 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। सिगिन नदी उफान पर आ गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें एक से पांच जून तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, दिबांग घाटी और पश्चिमी कामेंग सहित कई जिलों में बाढ़ का खतरा बताया है। 


Heavy rains and landslides caused devastation in the Northeast, 19 died, more than 12 thousand people affected

बारिश।
– फोटो : PTI


त्रिपुरा में एक युवक की मौत, 106 घर क्षतिग्रस्त

त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी के कारण जिरानिया में एक व्यक्ति डूब गया। 200 से अधिक लोग बेघर हो गए। यहां 106 घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। जवाहर पुल के नीचे अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर 10.01 मीटर तक बढ़ गया। धलाई जिले में लोंगट्राई घाटी, पश्चिमी त्रिपुरा जिले में जिरानिया और मोहनपुर, सिपाहीजाला जिले में जम्पुइजाला, तथा गोमती और दक्षिणी त्रिपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में पेड़ गिरने के कारण सड़कें जाम हो गईं। मौसम विभाग ने यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

ये भी पढ़ें: मिजोरम में पांच घर और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, असम में भी पांच की मौत

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *